Move to Jagran APP

बाइक सवार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, एमजीएम रेफर

कुचाई थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे गांदु दिरी के 30 वर्षीय दुर्गा सिंह मुंडा को पीछे से कंधे व हाथ में गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया..

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 06:30 AM (IST)
बाइक सवार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, एमजीएम रेफर
बाइक सवार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, एमजीएम रेफर

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कुचाई थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे गांदु दिरी के 30 वर्षीय दुर्गा सिंह मुंडा को पीछे से कंधे व हाथ में गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि घायल दुर्गा मुंडा अपने दोस्त पांडुदा गांव के प्रधान मुंडा को पैसा पहुंचाने गए थे। वापसी के क्रम में कांडाबुरू जंगल के समीप अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली दायें कंधे व बायें हाथ में फंसी हुई है। घटना के बाद वह किसी तरह अपने ससुराल बडाबांडी पहुंचा और ससुर घटना की जानकारी दी। दुर्गा के ससुर ने उसे कुचाई सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पैसा पहुंचाने गया था दोस्त के घर : घायल युवक के भाई नारायण सिंह मुंडा ने बताया कि दुर्गा सिंह मुंडा मंगलुरू में काम करता है। छुट्टियों में घर आया था। इसी क्रम में वह बुधवार की शाम पांडुदा गांव स्थित अपने मित्र के घर पैसा पहुंचाने गया था। वापसी के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है। कुख्यात अपराधी रफीक अंसारी सरायकेला से गिरफ्तार, भेजा जेल : कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात रफीक अंसारी रजरप्पा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह लंबे समय से झारखंड के कई जिलों की पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। बुधवार को पुलिस ने उसे उसके पैतृक घर सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया।

गत 14 फरवरी 2019 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के रिजनल स्टोर के होमगार्ड गणेश प्रसाद से मारंगमरचा के समीप मारपीट कर घायल करते हुए बाइक, सरेने का चेन व मोबाइल लूट लिया था। गुरुवार को रजरप्पा थाना में प्रेस वार्ता कर मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि कई कांडों के आरोपित रफीक अंसारी अपने पैतृक घर सरायकेला में है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। उक्त कांड के अनुसंधानकर्ता सअनि ललन कुमार ने कपाली ओपी, जिला सरायकेला खरसावां के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ की गई तो कई संगीन अपराध का इतिहास सामने आया। रफीक ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में ट्रेन डकैती सहित झारखंड राज्य के सरायकेला, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, रामगढ़ के विभिन्न थाना में कुल 19 लूट एवं डकैती कांडों में वह आरोपित है।वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से लूटा हुआ सामान बरामद भी किया। रफीक की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धी है। इससे क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगा। मौके पर गोला सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार, सअनि ललन कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.