Move to Jagran APP

बीडीयो ने ग्रामीणों को वैक्सीन लेने के लिए किया जागरूक

प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बुधवार को इटाकुदर पंचायत के दूधी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग कोविड-19 का वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संबंधित लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का महत्व बताते हुए उन्हें वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया..

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 08:10 AM (IST)
बीडीयो ने ग्रामीणों को वैक्सीन लेने के लिए किया जागरूक
बीडीयो ने ग्रामीणों को वैक्सीन लेने के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बुधवार को इटाकुदर पंचायत के दूधी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग कोविड-19 का वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संबंधित लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का महत्व बताते हुए उन्हें वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया। साथ ही कैंप में जाकर वैक्सीन लेने का आग्रह भी किया। बीडीओ ने कहा कि सभी लोग स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नियमित रूप से पालन करें। मौके पर उप प्रमुख डा. विशाल कुमार समेत कई उपस्थित थे। सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 58 कोरोना पाजिटिव : बुधवार को जिले में 881 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 58 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4229 तक पहुंच गई है। कोरोना मरीजों में सरायकेला से 11, खरसावां से 05, राजनगर से 04, कुचाई से 07, चांडिल से 01, ईचागढ़ से 16 व गम्हरिया से 14 मरीज शामिल हैं, जिनकी उम्र 05 से 66 वर्ष के बीच है। कोरोना मरीजों में 36 पुरुष व 22 महिला शामिल हैं। इधर, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 3736 हो चुकी है। सीएस हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि जिले में 481 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में है। भाजपा महिला मोर्चा ने मंडल कमेटी का किया विस्तार : बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा सरायकेला (पूर्वी भाग ) की मंडल कमेटी के विस्तार की घोषणा मंडल अध्यक्ष ममता देवी ने की। उन्होंने बताया कि वासंती महतो, प्रेमो महाली को उपाध्यक्ष और मीना मुखी व कमला देवी को महामंत्री बनाया गया। वैजयंती लियंगी, नीलमणी हो को मंत्री, विनोति महतो को कोषाध्यक्ष, संतोषी महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही सुकुर्मणि सामड, कमला महतो, जयंती महतो, सुशीला महतो, मनीषा महतो, सनका दास, मंजू महतो, सिधु देवी व कैरी सोय आदि को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। मंडल अध्यक्ष ममता देवी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि महिला विकास से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं को योग्य लाभुक तक पहुचाएं। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.