गबन का आरोपित पूर्व कृषि पदाधिकारी अमरेश झा हजारीबाग से गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सरायकेला : योजना का बिना कार्यान्वयन किए सरकारी खजाने से राशि निकालने के अ
जागरण संवाददाता, सरायकेला : योजना का बिना कार्यान्वयन किए सरकारी खजाने से राशि निकालने के आरोप में राजनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार तड़के ढ़ाई बजे सरायकेला के पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी अमरेश कुमार झा को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया। झा फिलहाल हजारीबाग के जिला कृषि पदाधिकारी हैं। पुलिस उसे लेकर दिन में यहां पहुंची।
दरअसल वर्ष 2015-16 में भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा राजनगर में लगभग एक करोड़ की लागत से लाभुक समिति के माध्यम से जलछाजन की योजना स्वीकृत हुई थी, जो धरातल पर नहीं कार्यान्वित नहीं हुई। इस योजना के लिए आवंटित राशि की निकासी हो गई। उस समय अमरेश झा सरायकेला-खरसावा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के चार्ज (प्रभार) में थे। इस मामले में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ए एक्का के बयान पर राजनगर थाना में प्राथमिकी (थाना काड संख्या 3/18) दर्ज हुई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर राजनगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की।