वृद्धा के लिए काल बना ट्रक का पहिया
सरायकेला-खरसावां मार्ग पर खपरसाई के पास शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रक का चक्का एक महिला के लिए काल का गाल बन गया। ट्रक का चक्का खुलकर महिला से जा टकराया इससे महिला पत्थर पर गिर गई। इससे महिला की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां मार्ग पर खपरसाई के पास शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग सोलह चक्के ट्रक का पिछला एक्सल टूटने पर दो चक्का बाहर निकलकर पैदल जा रही 70 वर्षीय वृद्धा को ठोकर मार दिया। इससे वृद्धा सड़क किनारे एक पत्थर पर जा गिरी। इससे महिला के सिर में गहरी चोट लग गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया। महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। सरायकेला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
खपरसाई की नामी पुर्ती शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग घर से पैदल गोविदपुर चौक जा रही थी। इस बीच श्रीसीमेंट से स्लैग अनलोड कर आ रहे ट्रक का पिछला एक्सल टूट गया। इसका दो चक्का निकलकर वृद्धा को ठोकर मार दिया। चक्के की धक्के से महिला पत्थर पर जा गिरी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक अन्य चक्कों के सहारे वहां से आगे निकल गया। मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उक्त ट्रक का पता लगा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के पास दस दिन पहले भी सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक सड़क जाम किया था। ग्रामीणों का कहना है कि श्री सीमेंट फैक्ट्री चालू होने के बाद से सरायकेला-खरसावां मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन में काफी वृद्धि हुई है। आए दिन सड़क दुर्घटना एवं सड़क जाम हो रहा है। सिगल रोड होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन काफी भयावह हो गया है।