44 लेवल क्रासिंग गेट होंगे बंद : डीआरएम
खरसावा : चक्त्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में चक्रधरप
खरसावा : चक्त्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चालू
वित्तीय वर्ष में चक्रधरपुर रेल मंडल के 44 लेवल क्रासिंग गेट बंद कर दिए जाएंगे। 18 स्थानों पर अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे, शेष पर भी आवश्यकता अनुसार निर्णय लिया जाएगा। निजी दौरे पर खरसावा आए मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगले चाल साल में चक्रधरपुर रेल में 125 लेवल क्रासिंग को बंद किया जाएगा। जरुरत के हिसाब से ही ओवर व अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही शुरू किया जाएगा। राजखरसावा रेलवे के पास भी अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। एक अंडरब्रिज पर करीब तीन करोड़ की राशि खर्च होती है। बेहतर रेल सुविधा देने के लिए रेल प्रशासर प्रयासरत है। इसके बाद उन्होंने खरसावा अग्र परियोजना केंद्र में जा कर तसर उद्योग की बारीकियों की जानकारी ली। केंद्र में पीपीओ सुनील कुमार शर्मा से खेती के संदर्भ में जानकारी ली। मौके पर खरसावा के उप प्रमुख अमित केशरी भी उपस्थित थे।