गवाह को धमकानेवाला धराया
गवाह को धमकानेवाला धराया
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:20 PM (IST)
गवाह को धमकानेवाला धराया
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : गवाह को धमकाने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समदा नाला निवासी सियाराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले दिनों उसने समदा नाला के ही नगीना यादव के साथ मारपीट की थी। इसमें नगीना यादव का पैर टूट गया था। बताया जाता है कि नगीना यादव भैंस चराने जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि सियाराम यादव आपराधिक छवि का व्यक्ति है। वह पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। केस करने के बाद वह गवाह को धमकी भी दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें