कटहलबाड़ी में दो घर जले
राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में मंगलवार को आग लगने से दो घर जल गए। कटहलबाड़ी निवासी वरुण मंडल के घर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगी। इससे अफरातफरी मच गई।
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में मंगलवार को आग लगने से दो घर जल गए। कटहलबाड़ी निवासी वरुण मंडल के घर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगी। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक सब कुछ जल चुका था। दो घर जल गए। पीड़ित वरुण मंडल ने बताया कि सुबह हमलोग पशु को ठंड से बचाने के लिए अलाव लगाकर काम करने बहियार चले गए थे। तेज पछुआ हवा के झोंका के कारण आग की चिगारी घर पर पड़ी और दो घर जल गए। बहियार से घर आते आते सब जलकर राख हो गया। घर में अनाज, कपड़े, एवं बक्सा में कागजात रखा हुआ था। बताया कि बक्से में रखा नकद 15 हजार रुपये भी जल गया। हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक देने की मांग की है।
चूल्हे से निकली चिगारी से घर में लगी आग
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड के केंदुआ गांव में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिगारी से घर में आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। पीड़ित विलियम सोरेन ने बताया कि चूल्हा से निकली चिगारी ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। आग काफी तेजी से फैली और घर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू हो गया अन्यथा आसपास के घरों में भी आग फैल सकती थी। इधर, बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि पीड़ित विलियम सोरेन ने घटना की लिखित जानकारी दी है। इस पर त्वरित कार्रवाई करतेकंबल, 50 किलोग्राम चावल और नकद राशि सीआइ रवि शंकर राम के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।