सांप काटने से बच्ची की मौत
संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के फुदकीपुर गांव में शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के फुदकीपुर गांव में शुक्रवार को सांप काटने से 13 वर्षीय करिश्मा कुमारी की मौत हो गई। शनिवार को बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार फुदकीपुर निवासी धनंजय मंडल की पुत्री करिश्मा कुमारी अपने घर में सोयी थी। देर शाम नींद से जगने के बाद मुंह धोने के लिए घर के अंदर मंजन खोज रही थी। इसी बीच बच्ची के हाथ में सांप ने काट लिया तथा वह जमीन पर गिर गई। स्वजन उसे ओझा-गुनी के पास ले गए। हालांकि बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बाद में स्वजन उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें