चकाचक होगी सिदो कान्हु की जन्मस्थली भोगनाडीह
सिद्धू कान्हु की जन्मस्थली भोगनाडीह को चकाचौंध करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा बुधवार को भोगनाडीह गांव पहुंचकर भोगनाडीह स्थल के सिद्धू कान्हु स्टेडियम पार्क ग्राम सांस्कृतिक केंद्र अखाड़ा सहित अन्य का भ्रमण कर रंग रोपन एवं सजावट को लेकर कई चर्चा पदाधिकारियों के साथ किया गया। जिस
बरहेट(साहिबगंज): सिदो कान्हु की जन्मस्थली भोगनाडीह को चमकाने की तैयारी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। उपायुक्त वरुण रंजन ने बुधवार को भोगनाडीह पहुंचकर स्टेडियम, पार्क, ग्राम सांस्कृतिक केंद्र अखाड़ा सहित अन्य स्थल का भ्रमण किया। रंग रोगन एवं सजावट को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। स्टेडियम स्थित मंच का रंगरोगन करने, आकर्षक ढंग से सजावट को लेकर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। स्टेडियम स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल मंच के रंग रोगन, लाइट, शौचालय, खिड़की, दरवाजा सहित अन्य का निर्माण तथा सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए इसे जल्द सुंदरीकरण कराने का आदेश दिया। स्थल पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था करने के लिए नल लगाने का निर्देश दिया। सिदो कान्हु पार्क में में सिदो कान्हू की जीवनी तथा आदिवासी संस्कृति को लेकर साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को जानकारी मिले।
पुस्तकालय खोलने के अलावा ग्राम सांस्कृतिक केंद्र अखाड़ा में म्यूजियम को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि सिदो कान्हू से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों को मिले इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भोगनाडीह गांव को और विकसित किया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। मौके पर सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद, एनडीसी संजय कुमार, मनरेगा बीपीओ शंकर कुमार, कनीय अभियंता मोहम्मद गफ्फार के अलावा जिले के अन्य पदाधिकारी एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।