किसानों के बीच गेहूं बीज वितरित
तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल प्रखंड अंतर्गत मोकिमपुर पंचायत स्थित पैक्स में क्षेत्र के किसानों क
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 22 Nov 2017 03:01 AM (IST)
तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल प्रखंड अंतर्गत मोकिमपुर पंचायत स्थित पैक्स में क्षेत्र के किसानों को सरकारी अनुदानित दर पर गेहूं का बीज वितरण मंगलवार से शुरू हुआ। पोखरिया लैंप्स से आए नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार द्वारा हरि मंडल, अशोक यादव, मोती मंडल सहित अन्य किसानों को गेहूं बीज देकर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुखिया मेरी मुर्मू, वार्ड सदस्य हरि मंडल, पैक्स सदस्य मोतीलाल सरकार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें