Move to Jagran APP

तनवीर राजा को मिला सर्वश्रेष्ठ एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष का सम्मान

संवाद सहयोगी राजमहल एनएसयूआइ के साहिबगंज जिलाध्यक्ष तनवीर राजा को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिल

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 07:42 PM (IST)
तनवीर राजा को मिला सर्वश्रेष्ठ एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष का सम्मान
तनवीर राजा को मिला सर्वश्रेष्ठ एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष का सम्मान

संवाद सहयोगी, राजमहल : एनएसयूआइ के साहिबगंज जिलाध्यक्ष तनवीर राजा को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। शुक्रवार की रात प्रेस क्लब रांची में राज्य कार्यकारणी की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर राजा को एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष के सम्मान से सम्मानित किया। तनवीर राजा ने कहा कि वे काफी प्रसन्न हैं कि संगठन ने उसके जैसे छोटे छात्र सेवक को सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष के सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें और उनके सहयोगियों को संगठन के प्रति और तेज रफ्तार से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

loksabha election banner

उन्होंने इस सम्मान के लिए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआइ के झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव तनवीर आलम, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आमिर हाशमी, एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव सैफ आलम, सोशल मीडिया झारखंड प्रभारी गौरव भाष्कर, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो रफ़ाजुल अहमद और एनएसयूआइ साहिबगंज जिले के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.