Move to Jagran APP

हड़ताल पर रहे राज्य खाद्य निगम के मजदूर

साहिबगंज अपनी मांगों के समर्थन में इंटक के आह्वान पर साहिबगंज के राज्य खाद्य निगम के गोदाम

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:58 PM (IST)
हड़ताल पर रहे राज्य खाद्य निगम के मजदूर
हड़ताल पर रहे राज्य खाद्य निगम के मजदूर

साहिबगंज : अपनी मांगों के समर्थन में इंटक के आह्वान पर साहिबगंज के राज्य खाद्य निगम के गोदामों में कार्यरत दैनिक मजदूर गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे अनाज का उठाव ठप रहा। बता दें कि जिले के सभी नौ प्रखंड में राज्य खाद्य निगम के गोदाम हैं। यहां से डीलरों को अनाज की आपूर्ति की जाती है। सभी गोदामों में दैनिक मजदूर कार्यरत हैं। यहां काम करनेवालों दैनिक मजदूरों की संख्या करीब डेढ़ सौ है।

loksabha election banner

पिछले दिनों स्टेट फूड कॉरपोरेशन लेबर यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रबंध निदेशक को पत्र देकर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 को देखत हुए अप्रैल में सैनिटाइजर, मास्क व गोदामों में थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस वजह से मजदूर दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं। अगर मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

उधवा : उधवा प्रखंड के गोदाम से जुड़े दैनिक मजदूर भी हड़ताल पर रहे। इससे लालबथान स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न का उठाव ठप रहा। उधवा के एसएफसी गोदाम से प्रखंड की सभी पंचायत में डोर स्टेप डिलिवरी के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। हड़ताल से जन वितरण प्रणाली की दुकानों को अनाज नहीं मिला।

राज्य खाद्य निगम गोदाम मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि मजदूरों का जीवन बीमा तथा मजदूरों की मजदूरी दर सात रुपये से बढ़ा कर 8.50 रुपये करने की मांग की गई। इसको लेकर एक दिवसीय हड़ताल राज्य स्तरीय संगठन के आह्वान पर की गई है।

मजदूरों का कहना है कि श्रम विभाग द्वारा जिस प्रकार से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का बीमा किया जाता है उसी प्रकार गोदाम के कामगार श्रमिकों का समूह बीमा या व्यक्तिगत बीमा होना चाहिए। जिला के सभी गोदामों के मजदूरों ने हड़ताल का समर्थन किया है। यदि हमारी मांग सरकार पूरा नहीं करती है तो हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान श्रमिक गणेश राय, विष्टो राय, नूर मोहम्मद, जीतू सरकार, हिरु राय, मोजाम्मिल शेख, नाकिर शेख मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.