महिला के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) थाना क्षेत्र के बांसकोला की एक महिला ने थाने में आवेदन दे
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 04:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : थाना क्षेत्र के बांसकोला की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर पत्थर खदान संचालक मोहन यादव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आवेदन में जिक्र किया है कि 30 मई की सुबह वह लकड़ी लाने के लिए गदवा पहाड़ गई थी। अचानक बोरियो थाना निवासी मोहन यादव पीछे से आया और बुरी नीयत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर मोहन यादव ने कहा कि तुम आदिवासी हो हल्ला मत करो नहीं तो इस गड्ढे में ही गिरा दूंगा। डर के मारे कुछ नहीं बोली। मेरे साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे पहले भी मेरे साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था। थाना प्रभारी अमर कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें