Move to Jagran APP

जिले में धूमधाम से मना शिबू सोरेन का जन्मदिन

जागरण संवाददाता साहिबगंज झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन सोमवार को जिलेभर में धूमधा

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:35 PM (IST)
जिले में धूमधाम से मना शिबू सोरेन का जन्मदिन
जिले में धूमधाम से मना शिबू सोरेन का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा गरीबों के बीच फल व कंबल का वितरण किया। जिला मुख्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में गरीबों के बीच फल व कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सुरेंद्र यादव, सुरेश साह, वारिस अंसारी, नीरज कुमार, शाहरुख रजा, मजीद अंसारी, अलताब आलम, जाबिर हुसैन, मुजम्मिल हक, श्रीनाथ मंडल, गोपाल यादव, निलेश कुमार, रिजवान अंसारी, शकील अंसारी, राजा आलम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

तालझारी : कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे झामुमो प्रखंड सचिव सुदर्शन पासवान एवं झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने किया। सुदर्शन पासवान ने दिशोम गुरु के जीवन से जुड़ी मुख्य बातों को कार्यकर्ताओं को सुनाया। कहा कि किन हालत में शिबू सोरेन को स्कूल छोड़कर महाजनी प्रथा के लिए आंदोलन में उतरना पड़ा। आदिवासियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया और धान काटो आंदोलन चलाया। मौके पर नवशाद आलम, मंटू अंसारी, विष्णु मंडल, विकास पंडित, भागवत मंडल, गोकुल मंडल, शिवा मंडल, वासुदेव मंडल, फेकन मंडल, राजेश बाड़ा, नगरदीप मंडल, प्रमोद मंडल आदि मौजूद थे।

राजमहल : झामुमो प्रखंड व नगर इकाई ने संयुक्त रूप से स्थानीय निरीक्षण भवन परिसर में केक काटकर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष सह झामुमो के वरीय सदस्य केताबुद्दीन शेख, मो घीसू शेख, चंदन सिंह, मो बरकत अली, मो हसन, हेना शेख थे

बरहेट प्रखंड कमेटी ने मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन :

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के 77वें जन्मदिन पर झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से बरहेट अस्पताल में मरीजों के बीच फल व कंबल का वितरण किया गया। झामुमो सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, सचिव मजबूर रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविद कुमार, डॉ संतोष कुमार की उपस्थिति में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं कंबल वितरण किया। मौके पर नजरूल इस्लाम, जमाल अख्तर, पुसा टुडू, सुनीराम हांसदा, सचिव समदा सोरेन, अब्दुल मजीद, अरशद अंसारी, सलाम अंसारी, समाउन अंसारी, इस्लाम अंसारी, अमजेद अंसारी, जिसू मरांडी, शिबू मरांडी, फिलीप किस्कू आदि उपस्थित थे।

उधवा : उधवा प्रखंड मुख्यालय के सामने झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झामुमो के राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। इस दौरान असहाय व दिव्यांग के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर तमरूद्धीन शेख, नुरूल इस्लाम, टीपू सुल्तान, पेशकार शेख, अताउल रहमान, चाहु शेख, असरारुल शेख, महमूद आलम, रेहम शेख, खिदीर शेख आदि मौजूद थे।

बोरियो : झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन का जन्मदिन सोमवार को यहां धूमधाम से मनाया गया। झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा जिला सचिव स्टीफन मुर्मू ,पौलुस, मंजू, बाबूलाल, मनोरंजन, मुंशी हांसदा, सलाई हांसदा, असगर अफरीदी, बिट्टू, जेठा मरांडी, बाबूलाल हांसदा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.