बाइक के धक्के से सातवीं के छात्र की मौत
घटना के बाद से रितेश के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। रितेश की मां पुतुल बेबा दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। इसी प्रकार पूरे परिवार का हाल रो-रोकर बेहाल है। गांव में भी मातम पसरा है। गांव के लोग परिजनों का ढ़ाढास बंधाने में लगे है। लेकिन उनके आखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव वालों का आखें भी मन है। मृतक रितेश का चाचा मनोज साह ने बताया कि रितेश संत जोन वर्क मन्स उच्च विधयालय मुणडली के कक्षा सात में पढ़ता था। अपने पिता स्व. सुभाषचंद्र साहा के तीन संतान में एक ही पुत्र था। उसकी एक बड़ी तथा एक छोटी बहन है। उसके पिता की मृत्यु लगभग तीन वर्ष पूर्व हो गया।
तीनपहाड़ (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के काजीगांव के पास शुक्रवार की सुबह बाइक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गई। राजमहल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बाइक को जब्त किया है। ग्रामीण बाइक चालक को पकड़ कर राजमहल ले जा रहे थे। इसी दौरान चालक भाग निकला।
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव निवासी रितेश कुमार साहा (15) संत जॉन वर्क मन्स उच्च विद्यालय मुंडली में कक्षा सात का छात्र था। सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने तीन साथियों के साथ साइकिल से काजीगांव जा रहा था। इसी दौरान गोसाई गांव की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने रितेश को धक्का मार दिया। इसमें रितेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने रितेश को राजमहल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर कर दिया। साहिबगंज ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने बाइक चालक विक्रम हजारी को पकड़ लिया था, लेकिन मौका देख कर वह फरार हो गया। विक्रम हजारी राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटीयाल गांव के रहने वाला है। विक्रम गोसाई गांव से वीडियो ग्राफी कर बाइक से राजमहल लौट रहा था। राजमहल थाना के एएसआइ कवींद्र मिश्रा ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संस,तीनपहाड़: बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत की घटना के बाद से रितेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रितेश की मां पुतुल देवी रह-रह कर बेहोश हो रही थी। गांव में भी छात्र की मौत के बाद मातम पसरा है। लोग परिजनों का ढ़ाढास बंधाने में लगे हैं।