Move to Jagran APP

मां काली का दर्शन कर मांगी समृद्धि

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में दीपों का त्योहार दीपावली व काली पूजा हर्षेाल्लास पूर्वक मनाया गया। रविवार को लोगों ने अपने-अपने घरों में साफ-सफाई रंग रोगन के बाद देर शाम मा लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद एक-एक दूसरे मिठाई खिला कर दीपावली की की शुभकामनाएं दी। दीपावली पर लोगों ने जम कर पटाखे फोड़े। पटाखें की गुंज देर रात तक होते रहा। लोग अपने-अपने परिजनों के साथ फूलझरियां छोड़। वहीं युवक वम पटाखे व राकेट जैसे तरह-तरह के पटाखें फोड़ते नजर आये। दीपाव

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 10:32 PM (IST)
मां काली का दर्शन कर मांगी समृद्धि
मां काली का दर्शन कर मांगी समृद्धि

साहिबगंज : जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में रविवार को दीपों का त्योहार दीपावली व काली पूजा मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में साफ-सफाई, रंग रोगन के बाद देर शाम मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिला कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। ोगों ने अपने अपने घर में तरह-तरह की आकर्षक रंगोली बनायी। वहीं रंग-बिरंगे लाइट से घर को सजाया था। मिट्टी के दीप भी जलाए। इससे पूरा शहर जगमगा रहा था। देर रात सभी पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शहर में बड़तल्ला स्ट्रीट, बायसी स्थान, शीतला मंदिर, गुल्लीभट्टा, दहला, टमटम स्टैंड, चौकबाजार, सब्जीमंडी आदि कई स्थानों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुल्लीभट्टा में भव्य पंडाल भी बनाया गया जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ। रविवार को स्थानीय विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त वरुण रंजन ने बम काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। टमटम स्टैंड पूजा पंडाल का अनावरण भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने किया। सोमवार को मां के दर्शन के लिए सभी पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए महिला पुरुष की अलग-अलग लाइन लगायी गई थी। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडाल व चौक चौराहों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

loksabha election banner

तालझारी : प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ दीपों का पर्व दीपावली मनायी गई। वहीं परंपरा के अनुसार शाम को घर के पुरुषों द्वारा हुक्कापाती खेलने की रस्म अदा की गई। तालझारी स्टेशन, सकरीगली व महाराजपुर तथा करणपुरा में दीपावली की रात को मंदिरों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। तालझारी स्टेशन के समिति के सदस्य राजकिशोर दुबे ने बताया कि सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कोटालपोखर : बरहड़वा प्रखंड के कोटालपोखर व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दीपों का त्योहार दीपावली संपन्न हो गया।  प्रखंड के कोटालपोखर, मयूरकोला, जीवनपुर, बिजयपुर, भदयटांड, फुलचुवां, पीपलजोड़ी, श्यामनगर, पथरिया, जामबाद, अंगुठिया, श्रीकुंड, बड़ा सोनाकड़, छोटा सोनाकड़ सहित अन्य दर्जनों गांव में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया।

बोरियो : सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तेली टोला, बंगाली टोला दुर्गा मंदिर एवं बांझी दुर्गा मंदिर में मां काली पूजा का आयोजन किया गया। मेला में आदिवासी रीति रिवाज के मुताबिक हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिरों में दर्शन किया। रक्सी स्थान में दिवाली के शुभ अवसर पर 1008 दीपक जलाया गया। इस मौके पर अटल दत्ता, देवाशीष कुमार, अमित रक्षित, विप्लव दत्त, संजय कुमार, राकेश दास, मंगल कुमार आदि उपस्थित थे।

बरहेट : दीपों का पर्व दीपावली तथा लक्ष्मी पूजा बरहेट प्रखंड क्षेत्र में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड के पंचकठिया, कुसमा, लबरी, झबरी, बरमसिया, पेटखस्सा सहित अन्य गांवों में मनाया गया। बरहेट बाजार के श्री श्री 108 दुर्गा काली मंदिर में काली पूजा के मौके पर माता काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। काली पूजा को लेकर बरहेट में सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों के द्वारा मेले का आनंद लिया गया। इसमें आदिवासी परंपरा के साथ नित्य करते हुए लोग देखे गए।

राजमहल : प्रखंड एवं नपं क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से दीपावली एवं काली पूजा संपन्न हुई। नपं क्षेत्र के अंबेडकर नगर, झुमझुमिया काली मंदिर, झलझलिया काली मंदिर, शरण पार्क स्थित काली मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर, जामनगर, भैंसमारी, कसवा इत्यादि क्षेत्रों में मां काली की प्रतिमा स्थापित पूजा अर्चना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.