Move to Jagran APP

दीदी कैफे में मिलेंगे सखी मंडल निर्मित उत्पाद

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले की सखी मंडलों द्वारा उत्पादित सामान अब कलेक्ट्रेट परिसर में

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 05:00 PM (IST)
दीदी कैफे में मिलेंगे सखी मंडल निर्मित उत्पाद
दीदी कैफे में मिलेंगे सखी मंडल निर्मित उत्पाद

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले की सखी मंडलों द्वारा उत्पादित सामान अब कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दीदी कैफे में भी मिलेंगे। सोमवार को प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। राज्य सरकार व झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने की दृष्टि से यह पहल की गई है। सखी मंडल समूह या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद को झारखंड सरकार ने पलाश ब्रांड नाम दिया है। इसके माध्यम से महिला समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को पूरे झारखंड में उतारा गया है। महिलाएं व विभिन्न सखी मंडल समूह से जुड़ कर प्रशिक्षण हासिल कर सकतीं है और उनके उत्पाद को आसानी से बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा। इससे न सिर्फ महिलाओं को रोजगार की संभावनाएं मिलेंगी बल्कि झारखंड की परंपरागत हस्तनिर्मित वस्तुओं को बाजार भी मिल सकेगा। डीसी ने बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा स्थापित शो केस में बोरियो की महिलाओं द्वारा बनाया गया आचार मौजूद है। हस्तनिर्मित बेलन, चकला, चूड़ी-लहठी, सिल्क की साड़ी, जूट के बैग, मसाले, चप्पल एवं क्षेत्रीय अन्य खाद्य उत्पादों को भी पलाश नाम से बेचा जाएगा। इससे इन उत्पादों को राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर पहचान भी मिल सकेगी। इसके अलावा महिलाएं समूह से जुड़ कर स्वरोजगार अपना सकती है। अपने परिवार को अर्थिक रूप से सबल बना सकती है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, डीपीएम जेएसएलपीएस संतोष कुमार, सखी मंडल समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.