राधानगर में प्रतिबंधित मांस जब्त, धराया
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के कटहलबाड़ी भट्टा के मोमिनटोला से राधानगर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस जब्त किया है तथा इस मामले में एक संदिग्ध से पुलिस पुछताछ कर रही है। बुधवार सुबह प्रतिबंधित मांस बरामद किए जाने के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्प्रण हो गया था। लिहाजा पुलिस ने साहिबगंज से बज्रवाहन के साथ अतिरिक्त पुलिस को तुरंत तैना
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र की दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के कटहलबाड़ी भट्टा के मोमिनटोला से राधानगर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस जब्त किया है। इस मामले में एक संदिग्ध से पुलिस पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह प्रतिबंधित मांस बरामद करने के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। लिहाजा पुलिस ने साहिबगंज से बज्रवाहन के साथ अतिरिक्त पुलिस को तुरंत तैनात कर दिया था। जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी लक्ष्मी मंदिर टोला के समर साहा के घर से मंगलवार रात्रि में चार मवेशी की चोरी हो गयी थी। चोरी गई मवेशी की खोजबीन के क्रम में जब वह बुधवार सुबह कटहलबाड़ी भट्टा के मोमिनटोला सादेक मोमिन के घर के सामने पहुंचे तो वहां कुछ लोगों को प्रतिबंधित मांस बनाते देखा। वहां रखे अवशेष के आधार पर उसने इसकी जानकारी घर तथा राधानगर थाना को दी। सूचना मिलने पर मौके की नजाकत को समझते हुए थाना प्रभारी जिला से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में वहां अंचलाधिकारी राजेश एक्का, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी राजमहल कृष्ण कुमार महतो, राजमहल पुलिस निरीक्षक रामसागर तिवारी, अवर निरीक्षण प्रणीत पटेल एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रभाशंकर दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। प्रतिबंधित मांस को जब्त कर उसका नमूना लिया। साथ ही अवशेष को गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया। नमूना को जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में समर साहा ने बताया कि चोरी गया दो पशु मिला है। एक को काटा गया था व एक गायब है। आशंका है कि गायब पशु को काटकर मांस को खपा दिया गया है। समर साहा ने कटहलबाड़ी भट्टा के मोमिनटोला निवासी रफीकुल मोमिन, तोहसील मोमिन, बरजहान मोमिन, लतीफुल मोमिन, कुलमुद्दीन मोमिन, कौशर मोमिन, असराउल शेख व मंजूर आलम के संलिप्त होने तथा चोरी की पशु को काटकर प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने का आरोप लगाया। राधानगर पुलिस कुलमुद्दीन मोमिन नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राधानगर थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। एक व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए थाना लाया गया है। समर साहा के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।