कक्षा छह से आठ तक पढ़ाई शुरू
जागरण संवाददाता साहिबगंज कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूलों में भी शुक्रवार से पठ
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूलों में भी शुक्रवार से पठन-पाठन शुरू हो गया। लंबे समय के बाद स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होने से छात्र-छात्राओं में काफी खुशी थी। हालांकि, पहले दिन स्कूलों में काफी कम उपस्थिति रही। विगत तीन-चार दिनों से स्कूलों की साफ-सफाई की जा रही थी। शुक्रवार को शिक्षा परियोजना के अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने भी स्कूलों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। डीईओ मिथिलेश झा ने बताया कि 103 स्कूल पूर्व से खुले हुए थे जहां कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई होती थी। 401 स्कूल और शुक्रवार से खुल गए जहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें