उठाव के बाद भी नहीं बाटा राशन
करणपुरा पंचायत के लाभुकों के बीच नवंबर और दिसंबर माह का पीएमजीकेएवाइ का अनाज अब तक नहीं बांटा गया है।
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : करणपुरा पंचायत के लाभुकों के बीच नवंबर और दिसंबर माह का पीएमजीकेएवाइ का अनाज अब तक नहीं बांटा गया है। लाभुकों का कहना है कि कालाबाजारी की नीयत से अब तक अनाज को दुकान में ही रखा गया है। राशन मांगने पर एमओ के आदेश मिलने के बाद वितरण करने की बात की जा रही है। लाभुकों ने बताया कि आटो के माध्यम से रात के अंधेरे में डीलर अनाज की कालाबाजारी कर रहा है। लाभुक आलो देवी, आमना बीबी, आरती टुडे, आशा देवी, बड़का रावण मुर्मू, बड़की सोरेन, फूलों देवी व गीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है अनाज का उठाव कर जनवितरण की दुकान में रखा गया है। नवंबर व दिसंबर में पैसे से मिलने वाला अनाज दिया गया और पीएम फंड का अनाज नहीं दिया गया है। इस संबंध में तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही।
मांगा दो माह का बकाया केरोसिन
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : डीलर संघ का एक शिष्टमंडल मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी जयदीप तिग्गा व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल समद से मिली। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा व सचिव अनवर अली ने किया। इस दौरान डीलरों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। नवंबर व दिसंबर का केरोसिन मुहैया कराने की मांग की।
कहा कि खाद्यान्न वितरण के लिए पूर्व की भांति मार्च तक दो माह का समयावधि की सुविधा बरकरार रखी जाए क्योंकि अभी तक दिसंबर माह का ही राशन सभी डीलर को नहीं मिला है। कोरोना एवं कोरोना संक्रमण से मृत डीलर को ध्यान में रखते हुए ई पाश मशीन को आफलाइन कर राशन वितरण का आदेश दिया जाए ताकि डीलर और लाभुक दोनों सुरक्षित रहे। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र पासवान, उमेश पटेल, भगवान जोशी, बिनोद चौधरी, कैलाश यादव, अरमान, मनोज चौधरी, मदन, रतन साह, मीना देवी, अनिता दयाल, बिनोद सिन्हा, बासुकीनाथ यादव, लोकनाथ यादव, जुम्मन अली, राधे प्रसाद साह, मंतलाल, सुबोध कुमार, आशु, शशिकांत दुबे, संतोष कुमार, अशोक साह आदि शामिल थे।