रेलवे की विजिलेंस टीम पहुंची साहिबगंज
रेलवे की विजिलेंस टीम पहुंची साहिबगंज
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 04:00 AM (IST)
रेलवे की विजिलेंस टीम पहुंची साहिबगंज
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : रेलवे की विजिलेंस टीम शुक्रवार की सुबह साहिबगंज पहुंची और विभिन्न कार्यालयों के कागजात की जांच-पड़ताल की। विजलेंस के पहुंचने से यहां हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार विजिलेंस टीम ने घंटों साहिबगंज स्टेशन के कई कार्यालय पहुंच कर कागजातों की जांच की। रेलवे स्टेशन पर मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ भी की। विजिलेंस टीम ने दिन भर कार्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में कई कमियां पायी गई जिसका उन्होंने रिकार्ड तैयार किया और अपने साथ ले गई। मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी रेलवे के पदाधिकारियों ने नहीं दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें