झामुमो के स्थापना दिवस पर राजमहल में होगा कार्यक्रम
इस बार दो फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस राजमहल स्थित रेलवे मैदान में मनाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने स्थानीय निरीक्षण भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय बैठक में दी।

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज) : इस बार दो फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस राजमहल स्थित रेलवे मैदान में मनाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने स्थानीय निरीक्षण भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय बैठक में दी। पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रतिवर्ष झामुमो स्थापना दिवस पर दुमका में विशाल कार्यक्रम होता था, लेकिन कोविड के कारण इस साल जिला स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। साहिबगंज जिला में राजमहल अनुमंडल मुख्यालय में पार्टी स्थापना दिवस समारोह के आयोजन करने का निर्णय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया है। इस समारोह को सफल बनाने को लेकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई है। अन्य प्रखंडों में भी बैठक होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नजरुल इस्लाम, जिला सचिव सुरेश टुडू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, राजमहल प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष घीसू शेख, उपाध्यक्ष सुदर्शन पासवान, राजमहल नगर अध्यक्ष बरकत अली, दिलावर रहमान, उधवा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद तमरुद्दीन, स्टीफन मुर्मू, मोहम्मद शमीम,मो हेना, सफीकुल आलम, छोटू कुमार, विनोद यादव, विष्णु कुमार मंडल, पवन कुमार यादव, विकास पंडित, गोपाल ठाकुर, मो हारुन, मंगल मरांडी, जाहिद हुसैन आदि थे।
Edited By Jagran