Move to Jagran APP

पावर ट्रीलर नहीं दिखा सकीं सखी मंडल

संवाद सहयोगी तीनपहाड़ विष्णु आजीविका सखी मंडल व लखी आजीविका सखी मंडल पर लगे आरोपों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 07:27 PM (IST)
पावर ट्रीलर नहीं दिखा सकीं सखी मंडल

संवाद सहयोगी, तीनपहाड़ : विष्णु आजीविका सखी मंडल व लखी आजीविका सखी मंडल पर लगे आरोपों की जांच करने को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपद सरकार शनिवार को दरला गांव में पहुंचे। इन दोनों समूह को एक-एक पावर ट्रीलर दिया गया है। अन्य सखी मंडल की महिलाओं का आरोप है कि दोनों सखी मंडल की महिलाओं ने पावर ट्रीलर बेच दिया है। गांव में पहुंचे प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दोनों समूह को पावर ट्रीलर दिखाने को कहा। समूह की सदस्यों ने उसे भाड़े पर बरहड़वा भेजने की बात कही। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने इससे संबंधित रजिस्टर की मांग की तो मंडल की महिलाएं उसे भी नहीं दिखा सकीं। बताया जाता है कि इस पंचायत में 14 महिला समूह हैं जिनमें से विष्णु आजीविका सखी मंडल व लखी आजीविका सखी मंडल को कृषि विभाग द्वारा पावर ट्रीलर उपलब्ध कराया गया था लेकिन अन्य सखी मंडलों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। विष्णु व लखी सखी मंडल की सदस्यों ने मात्र छह हजार रुपया सालाना पर ही पावर ट्रीलर बरहड़वा भेजने की बात कही। इससे कई प्रकार का संदेह उत्पन्न होता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जांच में त्रुटि पाई गई है। सोमवार को सारी रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल को सौपेंगे। जांच के दौरान सखी महिला मंडल की मुनिता देवी, रिकी देवी, करुणा देवी, रेणु देवी, रूपाली देवी, आरती देवी, कलावती देवी, डोली देवी, संजू देवी आदि उपस्थित थीं। गौरतलब हो कि शुक्रवार को महिलाओं ने राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा से मिलकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद बीडीओ ने मामले की जांच का आदेश दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.