Move to Jagran APP

गंगा कटाव रोकने को पौधारोपण जरूरी

जागरण संवाददाता साहिबगंज सूर्य देव घाट पर गुरुवार को गंगा समग्र ने ग्रामवासियों के साथ मिलक

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:12 PM (IST)
गंगा कटाव रोकने को पौधारोपण जरूरी
गंगा कटाव रोकने को पौधारोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : सूर्य देव घाट पर गुरुवार को गंगा समग्र ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर भजन कीर्तन किया। दीप उत्सव मनाया और गंगा आरती भी की। इससे पूर्व पौधारोपण किया गया। पौधे का सुरक्षा घेरा भी लगाया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। जो गंगा को मात्र एक नदी ही नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की जननी भी मानती हैं। गंगा नदी में हजारों जीव जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है जो संपूर्ण पर्यावरण को संतुलित रखती हैं। गंगा नदी के जल की स्वच्छता तथा जल में पाए जाने वाले जीव जंतुओं का संरक्षण आवश्यक है। गंगा तट का कटाव रोकने के लिए इसके किनारे पौधारोपण जरूरी है। गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में ग्रामीणों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए गंगा के आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक महत्व को समझाते हुए संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना गंगा समग्र का उद्देश्य है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी 32 घाटों पर साफ सफाई, गंगा आरती व दीपोत्सव छठ पूजा तक करने की योजना है। इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख कृष्ण बल्लभ कुमार सिंह, नगर बौद्धिक प्रमुख प्रमोद कुमार, मुकेश मिश्रा, विक्रम कुमार गंगा समग्र से डॉ. देवव्रत, मोतीलाल सरकार, आनंद मोदी, डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, लोकनाथ चौधरी, प्रेमलाल मंडल, मुरलीधर तिवारी, संजय साधु, शिवनाथ साधु, सुरेंद्र यादव, चांदनी देवी, कोमल कुमारी, संगीता कुमारी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, रीना देवी, रत्ना देवी सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.