Move to Jagran APP

ईसाई समुदाय के लोगों ने की प्रभु यीशु की आराधना

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) तालझारी स्थित इपीफनी चर्च में शुक्रवार को ईसाई समुदाय क

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 05:27 PM (IST)
ईसाई समुदाय के लोगों ने की प्रभु यीशु की आराधना
ईसाई समुदाय के लोगों ने की प्रभु यीशु की आराधना

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी स्थित इपीफनी चर्च में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने नए साल के आगमन पर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की। विश्व बंधुत्व व शांति के लिए सभी ने विशेष प्रार्थना की। प्रभु से कोरोना वायरस से पूर्ण मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा की अगुआई पास्टर रेव्ह प्रदीप हांसदा ने की। पटना डाइसिस के बिशप राईट रेभ पीपी मरांडी ने प्रभु के संदेश का वाचन किया। कहा कि ईश्वर ने हमें जो शरीर दिया है, उसमें पवित्र आत्मा का वास है। परमेश्वर के दिए आत्मा को सदैव पवित्र रखें। दूसरों के प्रति हमेशा अच्छा करें। दूसरों के लिए आशीष का कारण बनिए। कहा नया साल खुशियां लेकर आया है, सभी एक दूसरे के प्रति प्रेम का व्यवहार रखें। यह साल हमारे शहर, राज्य और देश के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते वर्ष काफी लोग प्रभावित हुए। लोगों की दिनचर्या बदल गई। लोगों को घर में कैद होकर रहना पड़ा। आर्थिक रूप से भी लोग कमजोर हुए हैं। ईश्वर सभी के जीवन में खुशियां लाए। इस दौरान अशोक हेम्ब्रम, डॉक्टर सुशील हांसदा, डॉक्टर दिनेश मुर्मू, सुशील हांसदा, उषा रानी हांसदा ज्ञानेंद्र मुर्मू सहित सैकड़ों उपस्थित थे ।

loksabha election banner

चर्च मैदान में हुई खेल प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : नए साल के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने सीएनआइ चर्च के मैदान में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा कर पटना डाईसिस के बिशप राईट रेव पीपी मरांडी ने किया। यहां महिला की धीमी गति दौड़, समझदार कुर्सी दौड़, हड़िया फोड़, बच्चों के लिए जलेबी रेस, निशानेबाजी, सौ मीटर दौड़, 50 मीटर, महिलाओं की 25 मीटर रेस का आयोजन किया गया। बूढ़े, नौजवान, बच्चों एवं महिलाओं की लिए भी विशेष प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहनेवाले प्रतिभागियों को डॉ. पीपी मरांडी ने पुरस्कृत किया। इस क्रम में रिव्ह प्रदीप हांसदा, राजेश मुर्मू, अशोक हेंब्रम, अनमोल शेखर टुडू, अजय सिंह, सरोज लकड़ा, डॉ सुशील हांसदा, अशोक हेंब्रम, सागनेम यदुनाथ टुडू, दिनेश किस्कू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.