Move to Jagran APP

पंकज मिश्रा बने संविधान संशोधन समिति के सदस्य

18 दिसंबर को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर पार्टी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों की घोषणा की गई है। इनमें संविधान संशोधन समिति व राजनीतिक प्रतिवेदन सह आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखा समिति शामिल है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:42 PM (IST)
पंकज मिश्रा बने संविधान संशोधन समिति के सदस्य
पंकज मिश्रा बने संविधान संशोधन समिति के सदस्य

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : 18 दिसंबर को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर पार्टी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों की घोषणा की गई है। इनमें संविधान संशोधन समिति व राजनीतिक प्रतिवेदन सह आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखा समिति शामिल है। इनमें से संविधान संसोधन समिति के झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को भी शामिल किया गया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को इस आशय का पत्र जारी करने के बाद पंकज मिश्रा को अनेक लोगों ने बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, समदा सोरेन, अरशद अंसारी, झारखंड युवा मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सचिव मो. शाहबाज, राजू यादव, महेश कुमार साह, सुरेश टुडू आदि शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.