Move to Jagran APP

अब गंगा पर रेल पुल को लेकर होगा आंदोलन

गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की एक बैठक रविवार को एलसी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें समिति के सभी सदस्यों ने साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर सड़क पुल का निर्माण कार्य आरंभ होने पर खुशी का इजहार किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता ने कहा कि गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पिछले 30 वर्षों से साहिबगंज एवं कटिहार जिले की जनता के सहयोग से आंदोलन किया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 05:47 PM (IST)
अब गंगा पर रेल पुल को लेकर होगा आंदोलन

संवाद सहयोगी साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की एक बैठक रविवार को एलसी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें समिति के सभी सदस्यों ने साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर सड़क पुल का निर्माण कार्य आरंभ होने पर खुशी का इजहार किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता ने कहा कि गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पिछले 30 वर्षों से साहिबगंज एवं कटिहार जिले की जनता के सहयोग से आंदोलन किया जा रहा था। इसके बाद 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पुल का शिलान्यास किया। गंगा पर सड़क पुल का निर्माण कराने में तो सफलता मिल गई लेकिन आधी सफलता मिली है क्योंकि गंगा पुल में रेलवे लाइन शामिल नहीं किया गया है। इसलिए गंगा नदी पर अब अलग से एक रेल पुल निर्माण के लिए आंदोलन आरंभ किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। ध्रुव भगत को समिति का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि साहिबगंज के साथ कटिहार जिला में भी आंदोलन आरंभ किया जाएगा। इसके लिए कटिहार जिला में भी संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। रेल पुल निर्माण करने के लिए समिति का एक शिष्टमंडल जिले में आ रहे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बिहार के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। बैठक में समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मुर्शाद अली, सुनील कुमार सिन्हा, जगत किशोर यादव, ललन सिंह, संदीप कुमार, सुनील जायसवाल, नित्यानंद सिंह, सिद्धार्थ कुमार, पंकज कुमार यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.