Move to Jagran APP

नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण

साहिबगंज नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजमहल विधायक अनं

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:12 AM (IST)
नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण
नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण

साहिबगंज: नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने यह जानकारी दी। कहा कि कैबिनेट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ ही 21वी सदी की जरूरतों को भी ध्यान में रख कर बनाई गई है। साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में ई-पाठ्यक्रम को विकसित किया जाएगा। कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं छात्र-शिक्षक अनुपात का भी ध्यान रखा जायेगा ताकि सभी को बेहतर शिक्षा मिल सके। ओझा ने कहा कि यह नीति सभी स्तरों पर एक समान स्कूली शिक्षा मुहैया कराएगा। नए पाठ्यक्रम और शैक्षणिक संरचना विद्यार्थी के बचपन को ध्यान में रखकर शिक्षा पर जोर देते हुये लागू किया गया है। जिससे बच्चे का मानसिक विकास तेजी से हो सके। डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। यह शिक्षा नीति एक सशक्त एवं विकसित देश के निर्माण में अवश्य ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

loksabha election banner

------

नई शिक्षा नीति विकसित देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने नई शिक्षा नीति को देशहित में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि इस शिक्षा नीति का हम वर्षों से इंत•ार कर रहे थे। यह निश्चित तौर पर देश को हरेक प्रकार से सशक्त एवं विकसित बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। शिक्षा नीति को बच्चे के बचपन का ख्याल रखते हुए पाठ्यक्रम को कम किया गया है। इसमें अध्यापक के अध्यापन शैली, व्यवहार आदि का खास ख्याल रखा जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाय तो यह शिक्षा नीति देश के लिए आवश्यक होने के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम इस नीति का स्वागत करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.