Move to Jagran APP

दूरदर्शी थे नेताजी : डा. रणजीत

साहिबगंज कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई चार ने पराक्रम दिवस पर रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:30 PM (IST)
दूरदर्शी थे नेताजी : डा. रणजीत
दूरदर्शी थे नेताजी : डा. रणजीत

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : साहिबगंज कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई चार ने पराक्रम दिवस पर रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. रणजीत कुमार सिंह ने की। यहां उन्होंने कहा कि नेताजी एक महान देशभक्त थे। देश को स्वतंत्र कराने के लिए उन्होंने बहुत बड़ा त्याग और बलिदान दिया। नेताजी काफी दूरदर्शी थे। उन्होंने पहले ही देश के लिए आजाद हिद फौज जैसी सशक्त सेना का निर्माण किया। उन्होंने महिलाओं को भी प्राथमिकता देते हुए फौज एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की नीव रखी। आज के युवाओं को उनके जीवन एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना चाहिए।

loksabha election banner

कार्यक्रम में बोकारो स्टील सिटी कालेज की प्राध्यापिका दिव्या सिंह ने कहा कि उनकी वीरता और पराक्रम की चर्चा करना मानो सूरज को दीया दिखाने के समान है। एनएसएस सक्रिय स्वयंसेवक अमन कुमार होली ने नेताजी पर स्वरचित कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, यशोवर्धन पांडे, मनोज कुमार सिंह, रंधीर प्रसाद, डॉ ब्रह्मदेव मोदी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.