Move to Jagran APP

बीएसके कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को बीएसके कॉलेज की एनएसएस इकाई एक दो तीन चार एवं पांच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी इकाइयों ने अपने- अपने गोद लिए ग्रामों में जन जागरण कार्यक्रम चलाया और लोगों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:35 PM (IST)
बीएसके कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
बीएसके कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज) : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को बीएसके कॉलेज की एनएसएस इकाई एक, दो, तीन, चार एवं पांच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी इकाइयों ने अपने- अपने गोद लिए ग्रामों में जन जागरण कार्यक्रम चलाया और लोगों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. एसके सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल भारतीय समाज में नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर सिंह, इकाई दो के डॉ कश्यप बाल गोविद, इकाई तीन के डॉ रंजनीकांत साहा, इकाई चार के डॉक्टर महाकांत झा एवं इकाई पांच के डॉक्टर चंदन बोहरा ने उपस्थित सभी एनएसएस स्वयं सेवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। विक्रम दास, अंकित कुमार, रिया मिश्रा, प्रियंका, श्वेता, अमीना, जयंत कुमार, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

कोटालपोखर : बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के विवेकानंद युवा कीड़ांगन बरहड़वा के प्रांगण में मंगलवार को कल्याण स्मृति संस्थान की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माला पहना एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संस्थान के सभी सदस्यों ने भी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करने वाले समाजसेवी राजकमल भगत, राजीव रंजन, ध्वजन घोष को डीएसओ दिलीप कुमार ने माला पहना कर स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहड़वा इकाई द्वारा संगोष्ठी का आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरहड़वा नगर अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सोनू प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी सुनील मिश्रा, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

साहिबगंज में स्वामी विवेकानंद क्लब का गठन : राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजेश्वरी सिनेमा हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वामीजी के कृत्यों से प्रभावित होकर अभिषेक सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने स्वामी विवेकानंद क्लब का गठन किया। क्लब के सदस्यों ने स्वामीजी के दिखाए मार्ग पर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनिमेष सिन्हा, माणिक साह, शिवम शर्मा, धर्मराज, बिट्ठल, पुष्कर लाल, नितेश यादव, समीर, अमर, जीवा पासवान, सनी यादव, सनी मंडल आदि उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रंजीत ने दीप जलाकर व स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेणु गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवा दिवस देश के युवाओं के लिए एक संकल्प लेने का दिवस है। इस प्रकार युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय वेदांत और दर्शन का परचम पूरे विश्व में लहराया वह तत्कालीन भारत के लिए नए ऊर्जा स्त्रोत की भांति कार्य कर रहा है। सहायक शिक्षिका एकता यादव, आशीत कुमार साह, गौरव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद विनय टुडू ने किया। कार्यक्रम में आरएनपी के प्रशांत प्रखर, ओमल कुमार मंडल, सुनील कुमार, संटु हांसदा, सोमनाथ प्रसाद मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.