Move to Jagran APP

नमामि गंगे से चमकेगा गंगा तट, करेंगे सफाई

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में केंद्र सरकार व नगर विकास विभाग की ओर से कई जनोपयोगी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नगर परिषद के 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 05:43 PM (IST)
नमामि गंगे से चमकेगा गंगा तट, करेंगे सफाई

साहिबगंज : साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में केंद्र सरकार व नगर विकास विभाग की ओर से कई जनोपयोगी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नगर परिषद के 28 वार्ड में साफ सफाई, कचरे का नियमित निस्तारण सहित गंगा तट पर सुंदर घाट का निर्माण किया गया है। नगर परिषद प्रशासन का प्रयास हैं कि शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिले। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में बुधवार को साहिबगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह से मुहल्ले वासियों ने योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। शहरवासियों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सवाल किया। जिसका कार्यपालक पदाधिकारी ने शालीनता से जवाब दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कचरा साफ करने के लिए तुरंत मुहल्लों में ट्रेक्टर भेजने की बात कही। सवाल: गंगा में रामपुर दियारा के पास जमे गाद की सफाई नहीं हो रही है। वन यूज पालीथीन पर रोक के लिए क्या प्रयास हो रहा है।

loksabha election banner

प्रो. रंजित सिंह, साहिबगंज कॉलेज जवाब : गंगा में फैले गाद की सफाई के लिए समदा के पास डेजिग का काम हो रहा है। रामपुर के पास मुहाना की कटिग के लिए प्लालिग नहीं बना है। जिला प्रशासन से इस संबंध में बात करेंगे। यह बहुत बड़ा मुद्दा है। जबतक डेजिग नहीं होगा। शहर के घाटों पर गंगा का पानी नहीं आएगा। इसको लेकर नमामि गंगे के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। शहर से वन यूज पालीथीन पर रोक के लिए नगर परिषद की ओर से जागरुकता का प्रयास चल रहा है

सवाल: गंगा नदी के तट पर समदा, मदनशाही सहित अन्य स्थानों पर स्टोन डस्ट भरने से परेशानी हो रही है। गंगा जल प्रदूषित हो रहा है। पानी गंदा हो रहा है। डाल्फिन के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

सुनील यादव, सकरीगली

जवाब : नगर परिषद क्षेत्र से बाहर की समस्या वे दूर नहीं कर सकते हैं। स्टोन डस्ट भरने की परेशानी जिला प्रशासन दूर कर सकता है। आपके सवाल को लेकर नमामि गंगे के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही भारत सरकार को भी समस्या से अवगत कराएंगे।

सवाल : नगर परिषद क्षेत्र में रहते हैं परंतु जाति आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए बोरियो जाना पड़ता है। प्रमाण पत्र नगर परिषद से बनाने की व्यवस्था कराएं।

विकास चौधरी, छोटा पंचगढ़ वार्ड नं 26

जवाब : नगर परिषद क्षेत्र में रहते हैं परंतु अभी उनके पास जाति आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए सचिव से आदेश नहीं आया है। अंचल के स्तर से ही प्रमाण पत्र बनता है। आपकी शिकायत को जो प्रमाण पत्र बनाने को लेकर नगर विकास सचिव को पत्र लिखा जाएगा।

सवाल: प्रो पंचानंद झा के घर से ज्योतिया मोड़ तक बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है।

विकास चौधरी, छोटा पंचगढ़

जवाब: बारिश होने पर पानी जमा होने से लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : कचरे की सफाई नियमित नहीं होती है। दो डस्टबिन है पूरी तरह बेकार हो गया है कचरा बाहर फैला है। गंदगी फैल गयी है।

अन्नपूर्णा तिवारी, एसडीओ कोठी, साहिबगंज

जवाब : मुहल्ले के कचरे की सफाई तुरंत कराई जा रही है। इसके लिए आकांक्षा कंपनी को जिम्मेवारी दी गई है। डस्टबिन को चेक कर बदलने का काम जल्द किया जाएगा। इसके लिए यूजर चार्ज लिया जाएगा।

सवाल: जेएनराय रोड की जमीन का गलत तरीेके से म्यूटेशन कर दिया गया है। जबकि टैक्स दरोगा की ओर से टैक्स रोका गया है।

अजय कुमार गुप्ता, राजेश्वरी सिनेमा हॉल के समीप

जवाब: गलत तरीके से म्यूटेशन की समस्या को दूर करने के लिए पेपर लेकर आएं देखने के बाद कार्रवाई हो सकेगी।

सवाल: जीरवाबाड़ी मुहल्ले से नियमित कचरा उठाव का काम नहीं हो रहा है। गंदगी फैल रही है।

साधना मिश्रा, व मुनमुन चौधरी वार्ड नं. 26 जीरवाबाड़ी व छोटा पंचगढ़

जवाब: आपके मुहल्ले में ट्रैक्टर भेजकर कचरा के उठाव का काम तुरंत किया जा रहा है। गाड़ी जाने के बाद ह्वीसील बजाई जाएगी। निकलकर कचरा दे दें। नियमित कचरा उठाव का काम किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.