तालझारी में महिला की हत्या, खेत में फेंका शव
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सरजोनी देवी के पति सुधीर मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की दोपहर अपने धान खेत में घास काटने की बात कहकर घर से गई थी। देर शाम तक जब वे घर वापस नहीं आयी तो वे अपने बेटे, दामाद एवं बेटियों को लेकर हर जगह खोजबीन किया। काफी खोजबीन करने पर गुरुवार को अपराह्न 4 बजे उनके खेत के समीप ही गोतिया रंजन मंडल के धान खेत पर शव मिला। शव देखने पर गला में किसी धारदार हथियार से रेतकर मारा गया था एवं रस्सी से गला दबाने का निशान भी है। इसके अलावे चेहरा एवं आंख के पास काफी चोटें है। दोनों
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के पत्थरचट्टी गांव के समीप मौजा सैदपुर बुजरुग स्थित धान के खेत में एक महिला की हत्या कर फेंक दिया गया। उसका शव गुरुवार की अपराह्न करीब 4 बजे बरामद किया गया है। शव की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के ही कमलैन बगीचा गांव के सुधीर मंडल की पत्नी 45 वर्षीय सरजोनी देवी के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरजोनी देवी के पति सुधीर मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की दोपहर अपने धान खेत में घास काटने की बात कहकर घर से गई थी। देर शाम तक जब वे घर वापस नहीं आयी तो वे अपने बेटे, दामाद एवं बेटियों को लेकर हर जगह खोजबीन किया। काफी खोजबीन करने पर गुरुवार को अपराह्न 4 बजे उनके खेत के समीप ही गोतिया रंजन मंडल के धान खेत पर शव मिला। शव देखने पर गला में किसी धारदार हथियार से रेतकर मारा गया था एवं रस्सी से गला दबाने का निशान भी है। इसके अलावे चेहरा एवं आंख के पास काफी चोटें है। दोनों नाक के सोने की बाली भी नहीं है। इस तरह उन्हें बेरहमी से मारा गया है। उनके पति सुधीर मंडल ने पुलिस के समक्ष अपने खेत के बगल वाले खेत वाले पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि यह हत्या का मामला है। परिजनों की निशानदेही पर मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी।