झरना कॉलोनी के मो. इमरान जेपीएससी में सफल
जेपीएससी की छठी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। साहिबगंज के झरना कॉलोनी निवासी मो. इमरान ने प्रथम ही प्रयास में सामान्य वर्ग से सफलता हासिल कर गौरवपूर्ण उपलब्धी हासिल किया है। वहीं साहिबगंज जिला का नाम रोशन करने का काम किया है। मो. इमरान बच्चन से पढने लिखने में मेघावी थे। मो. इमरान संत जेवियर स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास किया। उसके बाद वह दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्लस टू की परीक्षा पास किया। मो. इमरान बीटेक की पढ़ाई सास
साहिबगंज : जेपीएससी की छठी सिविल सेवा परीक्षा में यहां के झरना कॉलोनी निवासी मो. इमरान ने प्रथम ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्हें भारतीय वित्त सेवा मिला है।
मो. इमरान ने संत जेवियर स्कूल से मैट्रिक व दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली से प्लस टू की परीक्षा पास की। मो. इमरान बीटेक की पढ़ाई सासतरा विश्वविद्यालय तनजोर तमिलनाडु से इंजीनियरिग की डिग्री की। इसके बाद पुणे में कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया। बाद में उन्होंने बार्कलेस बैंक पूणे में ज्वाइन किया। कुछ दिन तक वहां काम करने के बाद 2016 में कुछ माह के लिए बैंक के लंदन स्थित प्रधान कार्यालय गए। उसी साल पुन: पूणे लौट आए।
मो. इमरान ने बताया कि 2016 में जब पूणे में था तभी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दी। 2018 में नौकरी छोड़कर यहां आ गए और धनबाद के मित्र नित्यानंद दास के साथ मिलकर यू ट्यूब चैनल शुरू किया। उसपर जेपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए कंटेंट उपलब्ध कराया जाता था। नित्यानंद दास ने भी इस बार जेपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मो. इमरान ने बताया कि तकनीकी कारण की वजह से काफी दिनों के बाद जेपीएससी का परिणाम आया। परिणाम में हो रही देरी के कारण थोड़ी परेशानी भी हुई। मन में एक संशय बना रहता था कि क्या होगा नहीं होगा लेकिन सकारात्मक परिणाम आने के बाद काफी खुशी मिली। मो. इमरान ने बताया कि लंदन में अच्छा जाब था लेकिन वहां मन नहीं लग रहा था। बताया कि हमें झारखंड के लोगों से काफी लगाव है। हम झारखंड के लोगों का सेवा करना चाहते थे। इसी लगाव ने हमें विदेश से खींच लाया। कहा कि हमें झारखंड के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इसे हमें काफी खुशी हुई है। मो. इमरान अपनी सफलता का श्रेय पिता मो. इमामुद्दीन, मां शौकत जहां (सेवानिवृत्त शिक्षिका), भाई मो. दानिश, पत्नी शाहीना परवीन, बेटी समयरा तथा अपने दोस्तों को देते हैं।
मो. इमारान ने बताया कि मेरे बचपन के दोस्त व स्कूल के साथी अभिषेक मिश्रा लंदन से झारखंड आने के लिए प्रेरित करते थे। अभिषेक मिश्रा वर्तमान में यूको बैंक में वरीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मो. इमरान ने अपने मित्र सुधांशु शेखर, नदीम एखलाक, मो. मुहसीन ने शुभकामना दी है।