Move to Jagran APP

सुबह 5.30 बजे शुरू होगा मॉकपोल

साहिबगंज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन ने शनिवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:05 AM (IST)
सुबह 5.30 बजे शुरू होगा मॉकपोल
सुबह 5.30 बजे शुरू होगा मॉकपोल

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन ने शनिवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। महिला बूथों की पहचान, पी वन तथा पी टू महिलाकर्मियों का चिह्नित एवं सूची उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर मुख्यालय के चयन पर जानकारी ली गयी। उपायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण की जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से रूट चार्ट के बारे में चर्चा की। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में महिला बूथ, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथ के भ्रमण की जानकारी ली एवं दोबारा उन बूथों के भ्रमण के निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने मूवमेंट, पोलिग पार्टी और पुलिस बल, फोर्स तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली एवं सभी पदाधिकारियों से अतिरिक्त प्लान के बारे में चर्चा की। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि सभी बूथों पर 5.30 मॉक पोल शुरू होगा जो 90 मिनट चलेगा। उन्होंने बताया मतदान सात बजे से शुरू हो जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में एक कॉल सेंटर टीम रहेगी जो पी-1 को एक्टिवेट होगा। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर की टीम जानकारी लेगी कि पोलिग पर्सनल संबंधित स्थान पर पहुंचा या नहीं। पोलिग के दिन पूछेगा कि 5.30 बजे मॉक पोल स्टार्ट हुआ। मॉक पोल के बाद मत डिलिट हुआ तथा वोटिग की जानकारी लेगा। वह तीन बजे पोल के खत्म होने की जानकारी लेगा। बैठक में उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.