जिले के कई पदाधिकारी बदले, कई को मिला प्रभार
साहिबगंज साहिबगंज जिले में कई विभागों के पदाधिकारियों का तबादला सरकार की ओर से कर ि
साहिबगंज: साहिबगंज जिले में कई विभागों के पदाधिकारियों का तबादला सरकार की ओर से कर दिया गया है। जबकि कई विभाग प्रभार में चले गए हैं। साहिबगंज के जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की को गन्ना विकास का प्रभार मिला है। गन्ना विकास विभाग के जिला पदाधिकारी अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा साहिबगंज के जिला कल्याण पदाधिकारी जो अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी हैं व जिला कल्याण पदाधिकारी व विशिष्ट पहाड़िया कल्याण पदाधिकारी के प्रभार में हैं। कल्याण विभाग की ओर से उन्हें दुमका स्थानांतरित करते हुए उनके भी इन सभी विभागों का प्रभार मिल गया है। साहिबगंज के उत्पाद अधीक्षक को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर आए दूसरे उत्पाद अधीक्षक भी दुमका कार्य भी संभालेंगे। साहिबगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी के रुप में बुद्धिनाथ चौधरी को प्रभार मिला है। वे दुमका जामताड़ा व धनबाद के प्रभार में भी रहेंगे। इस बीच साहिबगंज में कई प्रशिक्ष्यमान उप समाहर्ता को भी औपबंधिक रूप से नियुक्त एवं पदस्थापन किया गया है। जिसमें रामगढ़ के अमरदीप सिंह बल्होत्रा, हजारीबाग के कुमार कनिष्क, लखीसराय बिहार के राजीव कुमार, हजारीबाग के विजय कुमार दास, गिरिडीह के सत्येंद्र नारायण पासवान, लोहरदगा की रश्मि खुशबु मिज शामिल हैं।