लोगों तक सही जानकारी पहुंचा रहा मंटू
में अखबार विक्रेता मंन्टू दता विते 20 सालों से अरवबार बेचने का कार्य कर रहे है। कोरोना महामारी लॉक डाउन में भी किसी रियल हिरो के तरह मन्टू दत्ता लोगों के घरो तक अरवबार पहुँचाने के काम करते है। जहां इस महामारी में लोग अपने घरो से बाहर नही निकलते वही अरवबार को पुरे बाजार के विभीन्न मुहल्ले तक अरवबार पहुँचा रहे है। मंन्टू दता ने बताया की ये काम विते 20 सालो से लगातार कर रहे हे बोरियो के तत्कालीन सीओ दानियल किस्कू के जमाने से अखबार बेच रहे हे अरवबार पुरी तरह सुरक्षित है। अरवबार को सनेट्राइज कर के भेजा जाता है। वही बंगाली टोला के दैनिक जागरण के पाठक आदित्य कुमार दत्ता ने कहां की वह दैनिक जागरण के नियमित पाठक हूै। ओर अखबार
बोरियो (साहिबगंज) : मंटू दत्ता पिछले 20 वर्षो से लोगों को प्रत्येक दिन नई खबरों से रूबरू करता है। गर्मी, जाड़ा या बरसात हो किसी भी मौसम में उसका कदम नहीं रुकता है। अब कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर देश में लॉकडाउन है।
बावजूउ मंटू का हौसला कम नहीं हुआ है। वह हर दिन सुबह चार बजे उठ जाता है। अखबार वितरण कर सुबह आठ बजे तक घर लौट आता है। मंटू कहते हैं कि लॉकडाउन की वजह से दो-तीन दिन अखबार यहां नहीं आया। इस वजह से वे घर में ही रहे। उस दिन घर में मन ही नहीं लग रहा था। मंटू दत्ता को क्षेत्र के लोग रियल हीरो मानते हैं। यहां के आदित्य कुमार दत्ता का कहना है कि अगर मंटू उन्हें सुबह-सुबह अखबार न दें तो वे लोग देश दुनिया की खबरों से वंचित रह जाएंगे।
आज सोशल मीडिया का प्रसार घर-घर तक हुआ है लेकिन उसकी विश्वसनीयता नहीं है। इसलिए अखबार जरूरी है। मंटू कहते हैं कि अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। मशीन से इसकी छपाई होती है और पैकेट बंद होकर यहां तक पहुंचता है। हमलोग भी सैनिटाइजर से हाथ की सफाई कर अखबार वितरित करते हैं। अखबार वितरण करने के बाद पुन: अच्छी तरह हाथ धो लेते हैं।