आज से काम पर लौटेंगे मनरेगाकर्मी
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आहवान पर रविवार को जिला मनरेगा कर्मी ने बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मैनुल हक ने किया। 64 दिनों से चली जा रही राज्य व्यापी हड़ताल के समापन के बाद समीक्षात्मक चर्चा किया गया।
साहिबगंज : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के शनिवार को सरकार से वार्ता के बाद हड़ताल वापस लिए जाने के फैसले के बाद साहिबगंज के मनरेगाकर्मियों ने रविवार को बैठक की। जिलाध्यक्ष मोइनुल हक ने बताया कि 64 दिनों से चली आ रही राज्यव्यापी हड़ताल की समीक्षा की गई। इसके बाद सोमवार से काम पर लौटने पर सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने वार्ता में मनरेगा कर्मियों की कई मांगें स्वीकार कर ली है। इसमें मनरेगा कर्मियों की सेवा अवधि 60 वर्ष करने, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, एनजीओ की ओर से सामाजिक अंकेक्षण के प्रताड़ना से मुक्त करने, मनरेगाकर्मियों को पांच लाख का बीमा योजना, दुर्घटना बीमा पचास व पचीस हजार देने, ईपीएफ जो पूर्व से पारित है लागू करने, स्थायीकरण व समान काम के बदले समान वेतन आदि की मांग पर चर्चा हुई थी। वहीं वेतन को लेकर कमेटी बनाई गई है जो तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व कमेटी के सदस्य वार्ता पर उपस्थित थे। सरकार के साथ वार्ता संतोषजनक व सकारात्मक रहा है। इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया गया।
मौके पर महताब आलम, कन्हैया कुमार, संजीव कुमार, प्रधान टुडू, अरूण कुमार उपाध्याय, निरंजन ओझा, विश्वनाथ साह, विनोद कुमार साह, बबीता दत्ता, एली हांसदा, सोहागिनी आदि उपस्थित थे।