मंडरो के 41 गांवों में होगा आइआरएस छिड़काव
संवाद सहयोगी मंडरो मंडरो प्रखंड की बच्चा पंचायत के बच्चा गांव में सोमवार को मंडरो प्रखंड
संवाद सहयोगी, मंडरो : मंडरो प्रखंड की बच्चा पंचायत के बच्चा गांव में सोमवार को मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार मुंडा द्वारा आइआरएस छिड़काव का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि यह छिड़काव का कार्य मंडरो के कालाजार अति प्रभावित 41 गांवों में होना है। इसके लिए कुल चार स्क्वायड को रखा गया है। इनमें 24 छिड़कावकर्मी होंगे भारत सरकार का 2021 कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बीडीओ ने यह बताया कि सभी गांव के मुखिया, प्रधान, सहिया जल सहिया, सेविका से अपील किया गया है कि माइक्रो प्लान के अनुसार जिस गांव में छिड़काव कर्मी जा रहा है। उन्हें उस गांव में सहयोग प्रदान करें एवं ग्रामीणों को छिड़काव लेने के लिए प्रेरित करें जिससे छिड़काव का फुल कवरेज हो सके एवं मंडरो से कालाजार का उन्मूलन किया जा सके। मौके पर गांव के मुखिया पोलिना सोरेन, सहिया मेरी मरांडी, जसिनता मरांडी, रुखसार प्रवीण, सकीना फरहत, एमपीडब्ल्यू अवधेश कुमार, केबीसी सिद्धेश्वर कुमार, मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक प्रवीर कुमार सिन्हा उपस्थित थे।