Move to Jagran APP

ब्लड व प्लाजमा डोनर की बनाएं सूची

संवाद सहयोगी साहिबगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बुधवार को सं

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 06:01 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 06:01 PM (IST)
ब्लड व प्लाजमा डोनर की बनाएं सूची
ब्लड व प्लाजमा डोनर की बनाएं सूची

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बुधवार को संताल परगना स्तरीय वर्चुअल बैठक की। इसमें साहिबगंज से भी कई भाजयुमो पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना काल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा संताल परगना में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में सही ढंग से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रक्तदान करने वाले व प्लाज्मा दान करनेवाले लोगों की सूची बनाने को कहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने की। इसमें भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष अनिमेश सिंहा, पंकज घोष, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.