Move to Jagran APP

अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति

संवाद सहयोगी साहिबगंज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:54 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:54 PM (IST)
अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति
अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा की। इसमें कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि अहमद पटेल बहुत ही मृदुभाषी, कर्मठ, कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने जीवनभर दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, कमजोर वर्ग एवं युवाओं एवं देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वटवृक्ष थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। निकट भविष्य में उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कांग्रेसजनों में जो विश्वास पैदा किया है वह किसी दूसरे राजनीतिज्ञ से संभव नहीं है। उनसे हमें सीखना चाहिए। उनका पूरा जीवन वंदनीय एवं अनुकरणीय है। जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी जी ने कहा कि अहमद पटेल एक कर्मठ एवं ईमानदार नेता थे। कांग्रेस में जमीनी स्तर पर काम करते थे। उनके पदचिह्न पर हमलोगों को चलना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा भरपूर इनके जीवन में देखने को मिला है। यही दो खूबियों की वजह से वो राजनीति के शिखर पर पहुंचे। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है। मौके पर जिला महासचिव मो अजमत हुसैन, जिला सचिव उमेश पांडेय, मो सलाउद्दीन, सऱफरा•ा आलम, नित्यानंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार, प्रदेश महिला सचिव पूनम किरण चौरसिया, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मो बुलंद अख्तर, नगर प्रखंड उपाध्यक्ष मो शकील अहमद, बोरियो प्रखंड उपाध्यक्ष मो जियाउल, पूर्व कार्यालय सचिव मो नेहाल, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, बोरियो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता बोरियो प्रखंड महामंत्री दिवाकर चौधरी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.