पांच मामलों का आरोपित महादेव मंडल गिरफ्तार
संवाद सहयोगी साहिबगंज राजमहल व तीनपहाड़ थाने में दर्ज पांच मामलों के आरोपित नौगच्छी के म
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : राजमहल व तीनपहाड़ थाने में दर्ज पांच मामलों के आरोपित नौगच्छी के महादेव मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा व एक लूटी गई बाइक बरामद की गई है। यह जानकारी शनिवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दी।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। महादेव मंडल को राजमहल थाना क्षेत्र से शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक लोडेड देसी कट्टा व एक मोटरसाइकिल जेएच 18 सी 2100 के साथ दबोच गया। उसने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के की गई लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उसने अपने अन्य सहयोगियों के नाम बताया है। कांड के शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है। बहुत जल्द सभी आरोपित पकड़े जाएंगे। छापेमारी अभियान में राजमहल एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह, राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, परि पुअनि अमन कुमार सहित थाना के पुलिस बल शामिल थे।
बताया जाता है कि महादेव मंडल पर राजमहल थाने में चार मामले दर्ज हैं। इसमें दो सीपी केस हैं। एक लूट का मोबाइल रखने व एक आर्म्स एक्ट का है। तीनपहाड़ थाने में उसपर लूट का मामला दर्ज है।