Move to Jagran APP

धूमधाम से मनेगा झामुमो का स्थापना दिवस

दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में बरहेट बोरियो व मंडरो के झामुमो कार्यकर्ता जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM (IST)
धूमधाम से मनेगा झामुमो का स्थापना दिवस
धूमधाम से मनेगा झामुमो का स्थापना दिवस

जागरण टीम, बरहेट/बोरियो/मंडरो (साहिबगंज) : दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में बरहेट, बोरियो व मंडरो के झामुमो कार्यकर्ता जुट गए हैं।

loksabha election banner

इस क्रम में शुक्रवार को बरहेट झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि दो फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस पर राजमहल में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, सुनील सोरेन, मजीबुल रहमान, राजेंद्र ठाकुर, अली अंसारी, नूर हुसैन, अरशद अंसारी, निमाई शील, मजीतुल्ला अंसारी आदि उपस्थित थे।

बोरियो में 20 सूत्री अध्यक्ष जेठा मरांडी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में पंचायत स्तर से कार्यकर्ता को राजमहल ले जाने पर सहमती बनी। प्रमुख मंडल मरांडी ने कह, झामुमो के स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाएंगे। मौके पर स्टीफन मुर्मू, रिजवान अंसारी, अताऊल अंसारी,अर्जुन रजक, फुलकुमारी देवी, एजाज अंसारी मौजूद थे।

मंडरो प्रखंड परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक अध्यक्ष जेम्स किस्कू की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि दो फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी में जुट जाएं। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष सुबोध सोरेन, प्रखंड सचिव जब्बार अंसारी, जलेबी सिंह, लड्डू सिंह, प्रेम सोरेन, सफिक आलम, मेरी मुर्मू,नसीम अंसारी, बबलू मिश्रा, समशेर अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, मंजर आलम, राजेशराम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.