Move to Jagran APP

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से बना झारखंड

संवाद सहयोगी साहिबगंज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को जिलेभर मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 05:04 PM (IST)
अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से बना झारखंड

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई न होते तो शायद झारखंड न होता। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। साहिबगंज सदर के साहिबगंज ग्रामीण मंडल भाजपा की ओर से डिहारी में आयोजित कार्यक्रम में राजमहल विधायक अनंत ओझा भी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि अटल महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने विकास को नई दिशा दी। इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी लोगों को सुनाया गया। यहां पंकज ओझा, मुन्ना यादव, शिवनाथ महतो, रविशंकर ओझा, ऋशिकांत यादव, रवींद्र यादव, गंगा सागर यादव, शिवशंकर यादव, संजय ओझा, शिवदयाल सिंह, आदित्य यादव, मनोज यादव, ललन ओझा, रमेश महतो, पंकज महतो, शिवकुमार सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, संजय मंडल, सूची मंडल, अमरनाथ मंडल, बिनय ओझा, अरविद गुप्ता, ओमप्रकाश पाण्डेय, निर्मल यादव, भीम नारायण यादव, आकाश पाठक आदि थे।

loksabha election banner

वहीं आजसू कार्यकर्ताओं ने तालबन्ना स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानन पांडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने देश के लिए काफी कुछ किया। उनके विचारों एवं सिद्धांतों पर चलकर उनके सपनों को भारत बनाने का हर कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर मंगल पहाड़िया, रामलाल पहाड़िया, दीपक मालती, व्यास यादव, रुदल यादव, विनोद सिन्हा, विभाष आदि उपस्थित थे।

कोटालपोखर : बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के कूढ़लपाड़ा में बरहड़वा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जयंती मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार भगत ने की। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के सह मंत्री विरेंद्र यादव, जिला मंत्री ललिता देवी, रवींद्र कुमार भगत, जयदेव महतो, सोनू महतो विक्रम साह, सुशील मिश्रा, नियति देवी, प्रदीप दास, अनुभव भगत आदि थे। कोटालपोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिउलीडांगा स्थित दिनेश राय के आम बगान में जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने की। मौके पर जिला कार्यसमिति के सदस्य रंजीत कुमार साह, राजेश कुमार साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुफानी साह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भरत साहा, माथुर साहा, लालबाबू घोष, विक्की भगत, धनेश्वर साहा, गंगा घोष, रामप्रसाद रविदास, राजकुमार साहा, रूबेन साहा, तारूला देवी, रतनी देवी, मनोरिता देवी आदि थे।

बरहेट : भाजपा बरहेट मंडल की ओर से हेमलाल मुर्मू के आवास पर जिला उपाध्यक्ष विकास मुर्मू की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर उन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने नमन किया तथा कृषि बिल के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती, युवा मोर्चा प्रखंड महामंत्री प्रिस गुप्ता, दीपक कुमार डोकानिया, हनिफ अंसारी, दिनेश कुमार, ललन साह आदि उपस्थित थे।

भोगनाडीह मंडल के लबरी गांव में प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल की उपस्थिति में किसान चौपाल लगाई गई। इसमें सुनील सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

पतना : पतना मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में आमगाछी तो पतना डाकबंगला के समीप भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत साहा के नेतृत्व में जयंती मनाई। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामल रक्षित, भरत राम चंद्रवंशी, मिट्ठू पंडित, गौरव कुमार, संजय पंडित, विमल तुरी, नंदू साहा, ललन साह, अशोक ठाकुर, राहुल ठाकुर, गणेश कुमार, अविनाश कुमार साह, गणेश कुमार, पंकज साहा, कुणाल किशोर मंडल, राजू प्रसाद साहा, पंकज तुरी, जय प्रकाश साहा आदि उपस्थित थे।

राजमहल : स्थानीय सूर्य देव घाट मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपा नगर इकाई ने अध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में मनाई। इसके बाद जिला कार्य समिति सदस्य देवदास पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल ने कहा कि अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। मौके पर संजीव दे, पार्थ कुमार दत्ता, संजय प्रमाणिक, मनोज कुमार साहा, मधुप गूंजन, मधुसूदन राय, किशोर जैन, दीपक चंद्रवंशी, शशि कर्ण, अर्जुन बाबा, स्वपन साहा, रतन हजारी, शरद यादव, अनीता बसाक, मंजू सिंह, धर्मवीर पासवान, आलोक राय, शेखर बर्मन, सिटू घोष आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.