Move to Jagran APP

जिला मुख्यालय को सौंपी जाहेरथान की पावन मिट्टी

रांची अवस्थित बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने हेतु मिट्टी संग्रहण करने से संबंघित जिला स्तरीय टाउन हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त संदीप ¨सह, अपर समाहर्ता अनमोल ¨सह, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास प्रसाद ¨सह, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद एवं सिदो

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 05:02 PM (IST)
जिला मुख्यालय को सौंपी जाहेरथान की पावन मिट्टी
जिला मुख्यालय को सौंपी जाहेरथान की पावन मिट्टी

साहिबगंज : रांची में बनने वाली शहीद स्मारक के लिए शनिवार को जिले भर से एकत्रित मिट्टी शनिवार को जिला मुख्यालय में उपायुक्त को सौंपी गई। इस मिट्टी का इस्तेमाल बिरसा मुंडा संग्रहालय में बनने वाली शहीदों की प्रतिमा निर्माण में किया जाएगा।

loksabha election banner

मिट्टी संग्रह के लिए शनिवार को शहर के टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संदीप ¨सह, अपर समाहर्ता अनमोल ¨सह, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास प्रसाद ¨सह, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद एवं सिदो-कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, भागवत मुर्मू व भादो मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार बिरसा मुंडा जेल को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित कर रही है। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराया जाएगा।

रांची स्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को अधिष्ठापित करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा शहीद स्मारक के निर्माण हेतु जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में पावन स्थलों की मिट्टी संग्रह का कार्य किया गया। इसे प्रखंड कार्यालय में संग्रहित किया गया। इससे पूर्व सभी पंचायतों में मिट्टी संग्रह का कार्य 9 से 11 जनवरी के बीच किया गया था। पावन मिट्टी संग्रह को भव्यता देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन 17 जनवरी को किया गया। वहीं शनिवार को जिले में प्रखंडों द्वारा पावन मिट्टी को संग्रहित किया गया, जिसे 23 जनवरी को बिरसा मुंडा जेल में विशेष कार्यक्रम में सभी जिलों से एकत्रित पावन मिट्टी को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके पूर्व सिदो-कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, भागवत मुर्मू, भादो मुर्मू को उपायुक्त द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नटराज यूथ क्लब के कलाकारों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के बीडीओ, मुखिया, जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.