महंगाई ने तोड़ी हर किसी की कमर
संवाद सहयोगी साहिबगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि क
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि के विरोध में डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के सामने धरना दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देश के हर वर्ग के लोग परेशान है। मध्यम और निम्न वर्ग में त्राहिमाम की स्थिति है। महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ कर रख दी है। कई लोग अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पा रहे हैं। हम दो हमारे दो, डीजल नब्बे, पेट्रोल सौ के नारे के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई को कम करानेवाली मुहिम से पीछे हटनेवाली नहीं है।
मौके पर मौजूद प्रदेश पर्यवेक्षक मो. मोफक्कर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत जनता के पॉकेट से पैसे निकालने की है। अगर उसकी नीयत ठीक होती तो पेट्रोलियम पदार्थो को भी जीएसटी के दायरे में रखती। प्रधानमंत्री को देश की गरीब परेशानहाल जनता दिखाई नहीं देती है। कहा कि सच पूछिए तो देश के चंद उद्योगपतियों को छोड़ कर पूरा देश परेशान है। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, मो सज्जाद हुसैन, विजय वर्मा, कौशिक विश्वास, जिला सचिव सऱफरा•ा आलम, मो सलाउद्दीन, मंगल पासवान, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह, मो सद्दाम हुसैन, नुरेमान अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष स्वर्णकार, कांग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव अश्वनी आनंद, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा अनिता सिंह, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह, साहिबगंज नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, बरहड़वा प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम आदि उपस्थित थे।