Move to Jagran APP

विवेकानंद के बताए मार्ग से ही विश्वगुरु बन सकता भारत

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं राजनैतिक पार्टी व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम दरस यादव के नेतृत्व में विवेकानंद चौक पर स्वामीजी की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:19 PM (IST)
विवेकानंद के बताए मार्ग से ही विश्वगुरु बन सकता भारत
विवेकानंद के बताए मार्ग से ही विश्वगुरु बन सकता भारत

जाटी, साहिबगंज : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, राजनैतिक पार्टी व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम दरस यादव के नेतृत्व में विवेकानंद चौक पर स्वामीजी की जयंती मनाई। मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, पंकज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, कमल महावर, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह, अनिमेश सिन्हा, शिवम शर्मा, प्रमोद पांडेय, प्रकाश पंडित, संजय पटेल, सोनू अग्रवाल, मुरलीधर ठाकुर, पुटूस ओझा, राजीव चौधरी, अविनाश शर्मा, संगीत सिन्हा, सरिता देवी, अनिल सिन्हा, डॉ देवव्रत गुप्ता, महेंद्र पोद्दार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

महिला पतंजलि योग समिति ने किया माल्यार्पण : महिला पतंजलि योग समिति की सदस्यों ने विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी चंदना शाह ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर उषा पारीक, नीलम शर्मा, बबीता अग्रवाल, रेणु तंबाकूवाला, स्मिता अग्रवाल, संगीता कुमारी, सारिका, संगीता कुमारी, अनीता, रानी कुमारी, रंजीता कौर, सुमन, संगीता आदि मौजूद थीं।

स्काउट गाइड के सदस्यों ने भी मनाई जयंती : भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में स्काउट एंड गाइड के सदस्य विवेकानंद चौक पहुंचे जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर अमरजीत स्वर्णकार, अंकित दत्ता, शाहिद अंसारी, मिठू कुमार, गौरव यादव, नयन कुमार आदि मौजूद थे।

राजमहल में हुआ कार्यक्रम : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजमहल इकाई, नगर पंचायत बोर्ड सदस्य एवं नगर के भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस क्रम में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। मौके पर अभाविप की ओर से कीर्ति सिंह, आदित्य प्रताप, अंकित कुमार व अन्य, नपं बोर्ड की ओर कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ हरिवंश पंडित, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता, नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, रेखा देवी, अजय चौधरी, राजू सरकार, जेई शिवशंकर व मनोज पाल, दिनेश मंडल, भाजपाई किशोर जैन, धर्मवीर पासवान, आलोक राय, अशोक कुमार सिंह, शशि कर्ण, मंजू सिंह, वंदना साहा व अन्य मौजूद थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजमहल में विद्यालय से जुड़े पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ राजकुमार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष, भारत माता सेवा ट्रस्ट सुनील शर्मा, आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख सुरेंद्रनाथ तिवारी, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष गगन बापू, प्राचार्य संजीव ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद व भारत माता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार झा, हेमा कुमारी, झुंपा साहा, संजय झा, स्वीटी रानी, श्वेता रानी, श्वेता कुमारी, एकता राय और निशा कुमारी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पूर्व छात्र शास्वत राज, श्वेता साहा, अमित रॉय, शिवम गुप्ता, मनोज सिंह, ऋषव राज, रोशन राज, निधि कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, संकेत सिंह सहित अन्य भी मौके पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.