बेहतर खानपान से सुधरेगी महिलाओं की सेहत
संवाद सहयोगी साहिबगंज सदर प्रखंड के सकरीगली स्थित आश्रम टोला में पोषण सप्ताह के अंतिम दिन
संवाद सहयोगी, साहिबगंज: सदर प्रखंड के सकरीगली स्थित आश्रम टोला में पोषण सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय के सुपरवाइजर ने महिलाओं को मौसमी साग सब्जी की जानकारी दी। सुपरवाइजर अर्पणा तिर्की, नीता टोपनो, प्रमोदिनी टुडू ने महिलाओं को बेहतर खानपान की भी जानकारी दी। बताया गया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है। दाल चावल के अलावा लोगों को साग सब्जी का उपयोग करना चाहिए। समय-समय पर मीट, मछली व दूध का भी उपयोग करना चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से शरीर को आयरन मिलता है। यह हिमोग्लोबिन को बढ़ाकर रखता है। कहा कि इसके अलावा फलों का भी उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर दो-दो महिलाओं को गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं खेलकूद के माध्यम से खान पान की जानकारी दी गई। इस मौके पर सेविका व सहिया भी मौजूद थीं।