भोगनाडीह में एक साथ सैकड़ों लोगों ने किया योग
शहीद क्रांति स्थल पंचकठिया व सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में शनिवार को लोगों ने एकजुट होकर सूर्य नमस्कार किया।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : शहीद क्रांति स्थल पंचकठिया व सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में शनिवार को लोगों ने एकजुट होकर सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक डा. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमारी जीवनशैली, परंपरा, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत ही हमारी राष्ट्रीय पहचान है। सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू व गमालियल हेंब्रम ने संथाली भाषा में योग व सूर्य नमस्कार के बारे में लोगों को जानकारी दी।
जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि सभी जन अपने जीवन में योग व सूर्य नमस्कार को शामिल करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विगेंद्र कुमार ने कहा कि योग से हम अपने आप को शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। हमारे ऋषि व मुनी योग व सूर्य नमस्कार की बदौलत ही लंबी आयु प्राप्त करते थे। कहा कि अब तक जिले में डेढ़ लाख लोगों ने अब तक सूर्य नमस्कार किया है। रविवार को पूरे जिले में करीब 50 हजार लोग सूर्य नमस्कार करेंगे। मौके पर सिदो कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के अध्यक्ष मंडल मुर्मू, शिक्षक मनोज मुर्मू, मनोज हांसदा, राजा हांसदा, रिकी हांसदा, मोहन हांसदा, जय हिंद क्लब के अध्यक्ष गमालियल हेंब्रम, वनवासी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री विजय टुडू, विकास ठाकुर, जिला सह शारीरिक प्रमुख प्यारेकांत, ग्राम विकास प्रमुख अभिमन्यु पार्था मुर्मू, सागर मुर्मू, मिथुन, कुंदन आदि थे।
Edited By Jagran