दूर से ही दें ईद की मुबारकबाद
संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बरहड़वा थाना परिसर में गुरुवार को ईद त्योहार क
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा थाना परिसर में गुरुवार को ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की। इसमें मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण त्योहार ईद त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने सरकार ने गाइडलाइन जारी कर लॉकडाउन पूरे राज्य में लागू किया है ताकि भीड़भाड़ न लगे और कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। ईद मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व है। यह खुशी का पर्व है इसलिए इसे जरूर मनाएं लेकिन अपने घर पर मनाएं। कही भी भीड़भाड़ न लगाएं। ईद की नमाज भी अपने घर पर ही अदा करें। मस्जिद या ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए न जाएं। हाथ मिलाकर या गले लगा कर ईद की बधाई न दें। शारीरिक दूरी का पालन करें। फोन और सोशल मीडिया पर भी ईद की बधाई दे सकते हैं। सावधानी बरतने पर आप आपके परिवार और समाज के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचा सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में सावधानी बहुत जरूरी है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, अवर निरीक्षक प्रधान हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष श्यामल दास, नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, कांग्रेस के ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद, भाजपा नेता छठूलाल साह, शहनवाज नसीर, अनुभव भगत, रंजीत टुडू, सुशील मिश्रा, विक्की गुप्ता आदि थे।