दियारा क्षेत्रों में फिर गंगा ने पसरा पांव
जिले में गंगा नदी गुरुवार सुबह खतरे के निशान से 250 मीटर उपर बह रही है। गंगा नदी गुरुवार सुबह 6 बजे 27.500 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे के निशान 27.250 मीटर है। गंगा का जलस्तर बक्सरपटना व हाथीदह में भी खतरे के निशान को पार कर गया है। मुंगेर भागलपुर कहलगांव व साहिबगंज सभी स्थानों जलस्तर पर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी गुरुवार सुबह 6 बजे 27.500 मीटर पर बह रही है जबकि शुक्रवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 27.730 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। आयोग के साहिबगंज प्रभारी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर उपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है।
साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी गुरुवार सुबह खतरे के निशान से 250 मीटर उपर बह रही है। गंगा नदी गुरुवार सुबह 6 बजे 27.500 मीटर पर बह रही थी जबकि खतरे के निशान 27.250 मीटर है। गंगा का जलस्तर बक्सर,पटना व हाथीदह में भी खतरे के निशान को पार कर गया है। मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज सभी स्थानों जलस्तर पर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी गुरुवार सुबह 6 बजे 27.500 मीटर पर बह रही है जबकि शुक्रवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 27.730 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। आयोग के साहिबगंज प्रभारी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर उपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच गंगा का पानी लगातार बढ़ने के बाद साहिबगंज, राजमहल व उधवा के दियारा क्षेत्रों में पानी प्रवेश करने लगा है। साहिबगंज शहर के निचले इलाके में भी गंगा का पानी प्रवेश कर रहा है। लोग अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अभी बाढ़ की संभावना नहीं है क्योंकि 29.000 मीटर के बाद ही लोगों के घरों में पानी प्रवेश करता है।